–विनोद गडरिया हुआ ढेर

जहांगीराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल चोरों-बदमाशों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उसी क्रम में देर रात में बुलन्दशहर के थाना जहाँगीराबाद क्षेत्र मे एसटीएफ नौयडा पुलिस टीम संग हुई मुठभेड़ मैं कैराना निवासी एक लाख का ईनामी डकैत विनोद गडरिया ढेर हो गया। बुलंदशहर पुलिस ने बताया की एक लाख के ईनामी डकैत शामली कैराना निवासी विनोद गडरिया संग एसटीएफ नोएडा पुलिस हुई मुठभेड में विनोद गड़रिया ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी थी इस फायरिंग मे 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए तो जबाबी कार्रवाई व आत्मरक्षा हेतू की गयी फायरिंग में विनोद गड़रिया को गोली लग गई। घायल अवस्था में ईनामी डकैत को अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस ईनामी  डकैत पर तीन जिलों मे तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हे। जिसमें यह ईनामी मुजफ्फरनगर से डकैती के मामले में वाछिंत चल रहा था। पुलिस इसको लगातार तलाश कर रही थी और बताया की इस डकैत के कब्जें से एक बाईक, 2 अवैध पिस्टल और काफी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *