खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जंक्शन रोड स्थित श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में ११वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि आज का दिन हमें याद दिलाता हैं कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है । योग न केवल शरीर को मजबूत करता है, बल्कि मन को भी शांति देता है । इस दिन हम सब मिलकर योग करें, एक-दूसरे को प्रेरित करें और स्वस्थ भारत की ओर कदम बढ़ाएं । इस दौरान सभी आचार्य बंधु बहिनें, कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षार्थी एवं अभिभावक बंधु उपस्थित रहे ।
![]()
