“योग : समन्वय से सम्रद्धि तक”

खुर्जा। ।भारत पुष्प। जैनिथ पब्लिक स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही ऊर्जावान तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक राहुल राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग एवं उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। प्रबंधक राहुल राठी ने योग की भारतीय परंपरा और इसके वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत प्रशिक्षित योग गुरु मीरा द्वारा विभिन्न योगासन जैसे वज्रासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, कपालभाती एंव ऊँ नाम का उच्चारण कर अभ्यास कराया गया। विधालय प्रधानाचार्या ने सफल आयोजन के लिए योग प्रशिक्षक, अध्यापकों और छात्रों से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। आयोजन विद्यालय में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *