खुर्जा। ।भारत पुष्प। पुलिस द्वारा जनता से मानवीय व्यवहार का पाठ पढने के बाद लोगों के दिलों से पुलिस का डर खौफ खत्म होता जा रहा है। जिस कारण किसी के द्वारा भी बिना पुलिस के खौफ के घटना को अंजाम दे दिया जाता है। इसी प्रकार कोतवाली नगर क्षेत्र के सराय नसरूल्ला खां प्राथमिक विधालय नंबर एक के निकट कुछ दबंग लोगों द्वारा एक मिनी बैंक संचालक को उसी की दुकान से खींचकर उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट की गई।
पीडित योगेश राघव ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। मामले की वीडियो भी वायरल हो रही है। पुलिस ने जल्द ही वायरल वीडियो से मारपीट करने वालों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन पीडित को दिया है।
![]()
