सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रेलवे रोड़ पर संचालित एक स्कूल मे एबीवीपी सिकंदराबाद ईकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष अरविंद नोहिया एवं पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा मुख्य अतिथि कमल के द्वारा घोषित की गई। इसके साथ ही नवीन कार्यकारिणी को उनका दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती व विवेकानंद की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नवीन कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष अरविंद नोहिया, नगर उपाध्याय सुनील कुमार, नगर मंत्री महक सैनी, नगर छात्रा प्रमुख प्रिया सोलंकी, नगर सहमंत्री- सचिन सैनी, हिमांशु, ध्रुव, प्रियंका, नगर सहछात्रा प्रमुख सरगम, नगर सोशल मीडीया प्रमुख भीमा ठाकुर, सह नगर सोशल मीडीया प्रमुख अध्यन, नगर एसएफएस प्रमुख कु टीना, सह एसएफएस प्रमुख दीपक, नगर एसएफडी प्रमुख देव कुमार, नगर सह एसएफडी प्रमुख दीपाशुं , नगर खेलो भारत प्रमुख सुमित सैनी, नगर सह खेलो भारत प्रमुख लक्ष्य यादव, नगर कार्यालय  प्रमुख अमन, नगर कला मंच राघव , नगर कार्यकारिणी सदस्य शेरा घोषित किए गए। इस अवसर पर जिला संयोजक कर्मवीर भाटी, प्रदीप बसाया, अंकित राजपूत मौजूद रहे।  

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *