खुर्जा। भारत पुष्प। श्री मैंढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज का 11वां श्री शिव कावड़ सेवा शिविर का उद्घाटन वेद यज्ञ दत्त आयुर्वैदिक महाविद्यालय पर हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि गोपाल दत्त वैध विधायक मीनाक्षी सिंह समाज सेवी रंजना सिंह डीआईजी शशि गौतम राम दिवाकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला अध्यक्ष राहुल राठी जिला महामंत्री अविनाश तायल व समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किय। इसके बाद भोले बाबा के समक्ष विधि विधान से जाकर सभी ने आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पधारे विशिष्ट अतिथि रवि वर्मा अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के महासचिव रहे। समाज के अध्यक्ष हैप्पी वर्मा ने बताया यह हमारा 11वां शिविर है यहां पर समाज के द्वारा शिविर में सभी शिव भक्तों की सेवा की जाती है उनके सोने व भोजन के साथ चिकित्सा की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिविर में पधारे सभी शिव भक्तों का ध्यान दिया जाता है। इस दौरान सचिव शैलेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा सोनू संरक्षक रामकृष्ण वर्मा मेंबर विजय सिंह वर्मा प्रेम पाल वर्मा प्रमोद वर्मा संजय वर्मा विनोद वर्मा रवि वर्मा शेखर वर्मा विकास वर्मा अमित वर्मा कपिल वर्मा गोपाल वर्मा समाज के आदि लोग उपस्थित रहे।
![]()
