खुर्जा। ।भारत पुष्प। किसान मजदूर संगठन के बैनर तले सोमवार को उपजिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन कार्यकर्ताओं द्वारा सीओ पुलिस पूर्णिमा सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्राम दशहरा स्थित चामुंडा मंदिर स्वयंभू है जो करीब 250 वर्ष पुराना है। ज्ञापन में बताया गया कि मंदिर टीएचडीसी की परिधि में स्थित है। दिनांक 21.03.2017 में तत्कालीन जिलाधिकारी आंजेनय कुमार सिंह के कार्यालय में जिले एवं तहसील स्तर के समस्त अधिकारी विधायक ग्राम प्रधानों के मध्य यह अनुबंध हुआ था कि मंदिर को कहीं भी विस्थापित नहीं किया जायेगा। परंतु वर्तमान में टीएचडीसी के अधिकारी मंदिर को अंयत्र विस्थापित करने की साजिश कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो किसान मजदूर संगठन उग्र आंदोलन करेगा परंतु सनातन धर्म के साथ खिलवाड नहीं होने देगा। साथ ही बताया गया कि उपरोक्त से संबंधित एक वाद संख्या 41694 उच्च न्यायालय में भी विचाराधीन है। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के जिला अध्यक्ष गौरव तौमर के अलावा योगेश चौहान विवेक राघव जितेंद्र राघव विष्णु कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
