खुर्जा। ।भारत पुष्प। खुर्जा देहात थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) प्रदीप कुमार सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने पर थाने में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सामाजिक संगठनों ने जताया आभार कार्यक्रम में राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिला अध्यक्ष गौरव तोमर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यकर्ताओं ने प्रदीप कुमार सिंह चौहान की कर्तव्यनिष्ठा और उनके कार्यकाल के दौरान समाज के प्रति उनके सकारात्मक रवैये की सराहना की। गौरव तोमर ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी के रूप में उनका व्यवहार हमेशा जनता के प्रति सहयोगात्मक रहा है।
इस विदाई समारोह में इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, विशाल कुमार शर्मा और संजीव सिंह यादव समेत थाने के समस्त स्टाफ ने अपने साथी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विदाई की घड़ी में सहकर्मी भावुक नजर आए और उनके साथ बिताए गए समय और उनके मार्गदर्शन को याद किया। गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति राष्ट्रवादी प्रताप सेना- योगेश चौहान, गजयपाल सिंह, ललित कुमार तोमर, अभय भारद्वाज के अलावा विजेंद्र पाल सिंह, आतिश तोमर, रिंकेश तोमर, कार्तिक तोमर, प्रतीक तोमर और नीरज तोमर आदि मौजूद रहे।
![]()
