–लोगों के प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे ईओ दिया समस्या के समाधान का आश्वासन
खुर्जा। नगर के ककराला स्थित भार्गव वाली गली में लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है परंतु हर बार सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है। उन्होनें बताया कि थोडी सी बारिश होते ही गली में अत्याधिक जलभराव हो जाता है जिस कारण यहां रहने वाले लोग न तो अपने कारोबार या नौकरी पर जा पाते हैं तथा न ही बच्चों को स्कूल भेज पाते हैं। उन्होनें बताया कि अब तो हद यह हो रही है कि गली का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है जिससे उनका जीवन पूरी तरह नरकीय हो गया है। लोगों का आरोप यह भी है कि इस गंदे पानी के घर में घुसने से जहरीले कीडे आदि भी घर में घुसने का भय बना रहता है तथा अत्याधिक मच्छर पैदा गए हैं जिससे यहां कभी भी गंभीर महामारी फैल सकती है।
इसी को लेकर सोमवार को लोगों ने पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर ईओ मौके पर पहुंचे तथा गली का सर्वेक्षण कराकर लोगों को जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण करा लिया गया है जिस कारण गली में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। हालांकि यहां यह भी उल्लेखनीय है कि ईओ अधिकांश समय अपने कार्यालय से नदारद रहते हैं तथा फोन उठाना भी वह उचित नहीं समझते हैं जिस कारण लोगों को उनसे मिलने में काफी दिक्कतें होती हैं।
![]()
