खुर्जा। ।भारत पुष्प। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन, खुर्जा नगर इकाई के तत्वावधान में नगर इकाई के मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष अर्पित गर्ग एवं नगर महासचिव नितिन सिंघल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश्वर बंसल उपस्थित रहे। साथ ही जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर एवं जिला बुलंदशहर के सह-प्रभारी एडवोकेट प्रवीण कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर मनोज कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं जिला संगठन मंत्री गाजियाबाद नवीन जैन सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खुर्जा नगर इकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में वैश्य समाज को एकजुट करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का आह्वान किया। कार्यक्रम कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों के कारण अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक रहा। यह आयोजन न केवल वैश्य समाज की एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि सेवा, सहयोग एवं संगठन की शक्ति का सशक्त संदेश भी देने में सफल रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *