जहांगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) खुर्जा तहसील के गांव जवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 1 में कृष्णा कुमारी ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय तथा कौशल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2 में कुलसुम प्रथम, देवकी द्वितीय एवं छवि तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 3 में ज्योति ने प्रथम, तुसांत कुमार ने द्वितीय तथा छवि कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 4 में विवेक प्रथम, उपासना द्वितीय एवं समद तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 में अनमोल ने प्रथम, कलश ने द्वितीय तथा रचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूर्णिमा यादव एवं अन्य शिक्षिकाओं निशा, सुमनलता, बीना देवी व अन्य द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति भी मौजूद रही। प्रधानाचार्य ने बच्चों को आगे भी मेहनत करने और जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *