-नहीं बसने दी जाएगी अवैध कालोनी

खुर्जा l ।भारत पुष्प। बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर सचल प्रवर्तन दल ने दोसपुर रोड, खुर्जा क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए करीब 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मनोज गुप्ता, संजीव शर्मा, शाहिद, नवल-नदीम, राजपूत खान, आसू, आनंद प्रधान, योगेश शर्मा, अमित, राकेश व बिट्टू सहित अन्य द्वारा की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई नामित मजिस्ट्रेट, प्राधिकरण अधिकारियों और पुलिस/पीएसी बल की मौजूदगी में की गई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के कोई निर्माण न करें और केवल स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदें। स्वीकृत कॉलोनियों की जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट www.bkdaup.com⁠ तथा हेल्पलाइन नंबर 8191978666 पर उपलब्ध है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *