–खुर्जा की प्रतिभाओं का बढ़ा मान
खुर्जा। ।भारत पुष्प। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय डीसी गुप्ता (कांटे वाले), खुर्जा को समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह घोषणा संगठन के 8वें राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में की गई। इस अवसर पर डीसी गुप्ता ने कहा कि “जब प्रतिभाओं को सम्मान मिलता है, तो समाज को नई दिशा मिलती है। किसी एक व्यक्ति का सम्मान केवल उसी का नहीं, बल्कि पूरे समाज का उत्साहवर्धन होता है। जब श्री जितेंद्र बच्चन जी जैसे व्यक्तित्व आगे बढ़ते हैं, तो वे अनेक लोगों को प्रेरित करते हैं और समाज में नई चेतना का संचार करते हैं।” उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया निरंतर समाज हित में कार्य कर रहा है। फेडरेशन के स्थापना दिवस पर आयोजित इस भव्य समारोह में देश के 9 राज्यों की 51 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें राम दिवाकर डीसी गुप्ता (कांटे वाले) प्रमोद भारद्वाज ‘गुरुजी’ राष्ट्रीय कवि जय किशन सोनपाल सिंह चौहान — राष्ट्र गौरव सम्मान एडवोकेट ममता अग्रवाल — बुलंदशहर गौरव सम्मान हरीश गुप्ता अंबे — समाज भूषण सम्मान राजेंद्र भारद्वाज एवं महाराणा प्रताप सिंह — पत्रकार गौरव सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राजीव नारायण मिश्रा, आईपीएस (उत्तर प्रदेश पुलिस) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बी.एस. राजपूत, पूर्व कुलपति, कुमाऊं-गढ़वाल विश्वविद्यालय ने की। कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) भरत सिंह (मुख्य संरक्षक, एसकेएफआई) तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र बच्चन की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, जागेश सिंह, प्रो. बबलू रावत एवं प्रो. आर.के. शाक्य का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।
![]()
