बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ0 बबीता चौहान द्वारा अपने 02 दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। दूसरे दिवस पर महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला महिला अस्पताल में महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में अध्यक्ष ने प्रतिभाग करते हुए लगभग 30 नवजात कन्याओं का केक काटकर जन्मदिवस मनाया और परिवार जनों को शुभकामनाएँ प्रेषित की, तथा बेबी केयर किट  का वितरण किया गया।  इस दौरान अध्यक्ष द्वारा एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ भी किया गया। इसके उपरांत अस्पताल परिसर में स्थित वन स्टॉप सेंटर चाइल्ड लाइन का भी निरीक्षण करते हुए केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर पर कानूनी आवासीय कॉउंसलिंग एवं चिकित्सकीय सहायता सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को दिलाए जाने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत निकुंज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ0 बबीता चौहान द्वारा प्रतिभाग करते हुए पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमओ, प्रधानाचार्य कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज, सीएमएस, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *