सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बेमौसमी बारिश का कहर जगह-जगह फैल रहा है जिससे अन्नदाता की गेहूं की फसल को नुक्सान हो रहा है मगर कुदरत के कहर के आगे सब बेबस है। इस कहर से किसानों को हो रहे नुकसान को देखते प्रशासनिक मशीनरी हरक़त में आ गयी है और सरकारी कर्मचारी गांव-गांव जाकर फसलों के नुकसान का आंकलन करने में जुट गए हैं ताकी किसानों को सरकारी मुआवजा दिलाया जा सके। उसी क्रम एसडीएम दीपक पाल ने गांव गैसुपुर व भराना मे जाकर फसलों का जायज़ा लिया और मौके पर देखा की किस किसान को इस बारिश से कितना नुक्सान हुआ है और साथ ही साथ अपने अधिनस्थों को दिशा निर्देश देते हुए कहा की अपने अपने क्षेत्रों में किसानों की फसलों का निरीक्षण कर आंकलन करें और निष्पक्ष जांच रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करें ताकी किसानों की नुकसान को सरकार तक पहुंचाया जा सके जिससे किसानों को नुकसान की भरपाई हो सके।
![]()
