शिकारपुर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। प्रशासन की लापरवाही के चलते छुट्टा गोवंश सड़कों पर खुब मात्रा में चहलकदमी करते हुए नजर आते हैं और अक्सर बीच सड़क पर लड़ाई कर दौड़ाते रहते हैं जिसकी चपेट में आकर पैदल चलने वाले आमजन व बाईक सवार आ जाते हैं और एक्सीडेंट कर बैठते हैं और सरकारी मशीनरी हरक़त में आकर जांच पड़ताल करने की बात करके इति श्री कर लेते है। गांव खखुंडा के पास एक छुट्टा गोवंश की चपेट में आकर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने बताया कि बाइक सवार युवक नरोरा से बुलंदशहर की ओर जा रहा था इस दौरान आवारा गोवंश की चपेट में आकर आमने-सामने की टक्कर हो गई।

यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि इसमें युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो और मोटरसाइकिल के फरखच्चे उड़ गए। मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने अहमदगढ थाना पुलिस को सूचना दी तो सूचना पर  अहमदगढ़ पुलिस मोके पर पहुंच गयी और घायल को तुरंत शिकारपुर के सरकारी अस्पताल पर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अहमदगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की गाड़ी को जब्त कर लिया है और मृतक की पहचान  ऋषभ पुत्र गोपाल सक्सेना निवासी थाना नरोरा जिला बुलंदशहर रूप में हुई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच पड़ताल करायी जा रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *