– विधायक ने सुनी लोगों की समस्या
छतारी: ।भारत पुष्प। त्यौर बुजुर्ग में करीब 55 लाख रुपए की लागत से निर्माण संपर्क मार्ग एवं नवनिर्मित सीसी रोड का शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने फीता कटकर लोकार्पण किया गया। उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को पत्रक बांटकर कार्यक्रम भी मनाया। विधायक ने लोगों को संगठन की योजनाओं सहित नीतियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के उपरांत विधायक अनिल शर्मा ने लोगों की समस्या सुनकर समाधान कराया। छतारी के गांव त्यौर बुजुर्ग में बुधवार को संपर्क मार्ग सहित नवनिर्माण सीसी रोड लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। सड़क लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, पहासू मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, अनिल सूर्यवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क निर्माण प्राथमिकता में है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उसी दौरान भाजपा के स्थापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पत्रक बांटकर मनाया। उसकी दौरान उन्होंने संगठन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने मौजूद लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ऋषि शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनोज गर्ग, होल्कर सेना जिलाध्यक्ष मुकेश बघेल, शिवकुमार, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, ध्रुव शर्मा, राहुल पाठक, पीडब्ल्यूडी के जेई मुशर्रत भाटी, फैशल हाफिज, प्रदीप, अंकुर चौहान आदि मौजूद रहे।
![]()
