बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क की स्थापना एवं वितरण की प्रक्रिया के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन से सम्बन्धित संस्थाओं को स्थानीय निकायों में घर-घर पाइप लाइन नेचुरल गैस के कनेक्शन वितरण हेतु भूमिगत पाइप लाइन बिछाये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये हैं। तत्क्रम में भारत सरकार द्वारा की गयी अपेक्षा एवं जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क की स्थापना एवं वितरण योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु इनके कार्यों की निगरानी, पर्यवेक्षण एवं प्रभावी संचालन हेतु जिलाधिकारी महोदया द्वारा जिला स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, समस्त अधिशासी अधिकारी,नगरीय निकाय, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, उपाध्यक्ष बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण, अधीक्षण अभियंता,लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग, सम्भागीय परिवहन अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी, सम्बन्धित गैस डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी इण्डियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड एंव अडानी गैस लिमिटेड के प्रतिनिधियों की समिति गठित की गयी। जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में समिति की बैठक आहूत हुई।  बैठक में सम्बन्धित गैस डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी इण्डियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड एंव अडानी गैस लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि अधिंकांश शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस अवसंरचना उपलब्ध होने के उपरांत भी प्राकृतिक गैस के उपयोग की प्रवृत्ति कम है। प्राकृतिक गैस की सुरक्षा, सुविधा और लागत के सम्बन्ध में उपभोक्ताओं की अल्प जागरूकता एंव एलपीजी, कोयला आदि परंपरागत ईंधनों पर निरंतर निर्भरता ने स्वच्छ ऊर्जा के लिए आवश्यक प्रोत्साहन को अपेक्षाकृत किया है। जिसके लिए जनपद के नगरीय क्षेत्रों में पीएनजी(पाईप्ड नैचुरल गैस) के गुणों एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक करने तथा अधिकाधिक संख्या में एलपीजी के स्थान पर आगामी माहों में पीएनजी(पाईप्ड नैचुरल गैस) का प्रयोग किये जाने हेतु नवीन घरेलू कनेक्शन जारी करने हेतु ड्राइव चलाये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की स्थापना में आ रही कठिनाईयों का निराकरण कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।  कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि पीएनजी गैस कनेक्शन इंस्टाल होने के उपरान्त उपभोक्ता को एलपीजी गैस कनेक्शन सरेंडर करना होगा। जिसके लिए जनपद में पूर्व से प्रचलित पीएनजी(पाईप्ड नैचुरल गैस) कनेक्शनधारकों का डाटा एलपीजी गैस कम्पनियों को उनके एलपीजी गैस कनेक्शन सरेंडर कराये जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रेषित किया गया है। बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधांशु, डीएसओ सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *