–धुं-धुं कर जलकर खाक हुईं कार

गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बीती रात को थाना गुलावटी क्षेत्र में गांव मिट्ठेपुर के पास हाई-वे पर फर्राटे भरती आ रही कार में अचानक आग लग गई यह आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया जिससे कार धुं-धुं कर जलने लगी और जलकर खाक हो गई। मिट्ठेपुर चोकी इंचार्ज कुंवर सिंह की तत्परता से चालक को सकुशल बचा लिया गया और कड़ी मेहनत मशक्कत से आग पर काबू पा लिया।

चौकी प्रभारी कुंवर सिंह ने बताया की बीती रात को गुलावठी क्षेत्र के गांव मिट्ठेपुर के पास हाई-वे पर फर्राटे भरती आ रही एक कार में अचानक आग लग गई यह आग इतनी भयावक हो गयी जिससे कार धूं-धूं कर करने लगी जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई इस घटना को देखकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गयी और चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया और आग पर काबू पा लिया गया और बताया की कार चालक के बताये अनुसार वह खुर्जा से किठौर जा रहा था तभी यह हादसा हो गया और माना जा रहा है की यह हादसा इलैक्ट्रिक फाल्ट की वजह हो सकता है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *