सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर पालिकाओं में नामित सदस्यों का चुनाव कर शपथ ग्रहण कराया जा रहा है ताकी इस नामित सदस्यों से कुछ अतिरिक्त कार्यभार सोंपा जा सकें और कार्य प्रणाली में सुधार लाया जा सके। उसी क्रम में नगर पालिका मशीनरी द्वारा 5 नामित सदस्यों का चुनाव किया गया था जिसमें अवनीश गुप्ता, विजेंद्र, नरेंद्र सैनी, वीरेंद्र मलिक, सुशील राणा, रहे जिनको एसडीएम दीपक पाल ने विधिवत् तरीके से शपथ ग्रहण करायी।
इस कार्यक्रम में मंच पर एसडीएम दीपक पाल, पालिका ईओ शिवराज सिंह, नगर चैयरमेन डाक्टर प्रदीप दीक्षित, नगर अध्यक्ष त्रिवेश राम गुप्ता, अरविंद दीक्षित, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, सोनू शर्मा, भीम सैनी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित ने किया व मंच संचालन पिंकी बोहरा ने किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
![]()
