खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारत विकास परिषद का अधिष्ठापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर सुधा अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राजीव गोयल अधिष्ठापन अधिकारी मुक्ता अग्रवाल कार्यक्रम अध्यक्ष कवित बंसल विशिष्ट अतिथि प्रवेश चंद गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण करके करके दीपप्रजलन शुभारंभ किया। अध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट ने स्वागत उद्बोधन दिया। सचिव कुशाग्र अग्रवाल ने वर्ष 2025 -26 की 120 प्रोजेक्ट की कार्य समीक्षा सबके समक्ष प्रस्तुत की कोषध्यक्ष राजीव तायल वित्त से संबंधित जानकारी दी l परिषद के युवक युक्तियां के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l प्रांतीय पदाधिकारी ने नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया 2026 27 के लिए अलका गर्ग अध्यक्ष, नीलम रोहिला सचिव, गीता गोयल कोषाध्यक्ष स्वाति वार्ष्णेय महिला सहभागिता एवं उनकी टीम को दायित्व बोथ की शपथ ग्रहण कराई गई। मुख्य अतिथि सुधा अग्रवाल ने भारत विकास परिषद के उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की l

अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री राजीव गोयल ने भारत विकास परिषद खुर्जा को प्रांत की प्रमुख शाखा में बताते हुए विद्यालय की प्रगति की तारीफ की उन्होंने कहा कि खुर्जा शाखा प्रोजेक्ट में हमेशा अपना विशिष्ट स्थान रखती है और परिषद की पांच मूल मंत्र संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण को अंगीकार करते हुए समर्पण भाव से सभी सदस्य एक जुट कर होकर कार्य करते हैं l मुक्ता अग्रवाल प्रांतीय महासचिव ने इस वर्ष खुर्जा शाखा में पहली बार 35 वर्षों में महिला कार्यकारिणी बनी है इसकी बधाई दी। प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल ने भारत विकास परिषद के स्थाई वह मुख्य प्रोजेक्टों की जानकारी देते हुए प्रांत द्वारा वर्तमान सत्र की योजनाओं के विषय में बताया। कार्यक्रम का संचालन व संयोजक पूजा तायल अजीत मित्तल शलभ पांडे शेफाली पांडे अलका गोयल राहुल राठी सुनील गुप्ता आदर्श अनिल महाराजा प्रेम प्रकाश अरोरा रहे l
![]()
