बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रुति द्वारा बाल तस्करी के मामलों एवं पीड़ितों के पुनर्वास हेतु जनपद स्तरीय रिव्यू कमिटी की बैठक की गई। बैठक में उपस्थित कमेटी के सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया कि बाल तस्करी के मामलों एवं पीड़ितों की पुनर्वास हेतु मामलों को गंभीरता से लेकर ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, एसपी अपराध सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
