सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में भाजपा महिलाओं ने पदयात्रा निकाली। भाजपा कार्यकर्ता नवीन राजपूत ने बताया की यह पदयात्रा भारतीय जनता पार्टी ने नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा लाये जा रहे महिला आरक्षण से सम्बन्धित नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2026 के अंतर्गत निकाली गई है। जो नगर पालिका सिकंदराबाद से आरम्भ होकर नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई दनकौर तिराहे पर समाप्त हुई। इस रैली में महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं समाजसेवी संस्थाओं और सभी स्कूलों की अध्यापिकाएं एवं नगर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पदयात्रा के माध्यम से सभी महिलाओं ने केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के संयोजक पालिका अध्यक्ष डॉ० प्रदीप दीक्षित व प्रभारी जिला मंत्री मोहित मावी रहे और मुख्य अतिथि पूर्व विधायिका विमला सोलंकी रही।

इस मौके पर विमला सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 लाया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण प्राप्त होगा और इस पदयात्रा के द्वारा नगर की समस्त महिलाएं प्रधानमंत्री जी एवं केंद्र सरकार को अपना धन्यवाद एवं आभार व्यक्त कर रही हैं और कहा कि पूर्व की सरकारों ने केवल महिलाओं की बातें ही कही लेकिन महिलाओं की स्थिति सुधारने का काम और उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का काम सिर्फ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही किया है। अब इस बिल के आने से विधानसभा से लेकर संसद तक 33 प्रतिशत महिलाएं अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगी। कार्यक्रम की व्यवस्था में मंडल महामंत्री नवीन राजपूत एवं नगर उपाध्यक्ष केशव दीक्षित रहे और निधि गर्ग, मालती सैनी, पारुल बाल्मीकि, सुमन ठाकुर, रीता सक्सेना, शशि यादव, लता गुप्ता एवं साधना शर्मा आदि का कार्यक्रम में सहयोग रहा। इस अवसर पर पिंकी बोहरा, अवनीश गुप्ता, टिनी भाटी, नरेंद्र सैनी, गगन शर्मा, रवि भाटी, शेखर सैनी, मुकेश शर्मा, सचिन सैनी, सौरभ प्रजापति, सुमित गोस्वामी, प्रदीप बोढा, कैलाश ठाकुर, आदि सहित नगर की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *