खुर्जा। ।भारत पुष्प। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शुक्रवार को उपजिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक आश्वासन दिया गया। साथ ही, महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मिशन शक्ति सेल प्रभारी सुनीता मलिक एवं जिला सेवा विधिक प्राधिकरण की लीगल काउंसल साक्षी शर्मा मौजूद रही।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *