– विधायक ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

– कस्बा में धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

छतारी : ।भारत पुष्प। बैरमनगर रोड स्थित चामुंडा मंदिर में भगवान परशुराम जनोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। छतारी की चामुंडा मंदिर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसका शुभारंभ विधायक अनिल शर्मा ने किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति संगीत पर झूमते नजर आए। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता शांति स्वरूप शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, बनवारी लाल, प्रमोद पंत, कौशल, भारत गौड़, सचिन शर्मा, बबली गौड़, सोनू पंडित, गोलू, अभिनाश, राजू, धर्मेंद्र सिंह, सुनीत, पंकज शर्मा, दिवस अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *