बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। कलक्ट्रेट कार्यालय को आइएसओः 9001: 2015 सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। आइएसओ प्रमाण पत्र पाने वाली प्रदेश की पहली कलक्ट्रेट बुलंदशहर बनी। जनपद बुलन्दशहर के नागरिकों को उच्च व समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाओं को देने के लिए प्रतिबद्ध हुआ जिला प्रशासन, यहां पर अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन प्रणाली के मानकों का अनुपालन करते हुए सार्वजनिक सेवाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। निर्धारित समय सीमा पर आमजन का काम हो रहा है। आमजन को भटकना नहीं पड़ रहा। फाइलों का अंबार मेज पर नहीं है। सभी अलमारियों में व्यवस्थित रखी हुई हैं। डीएम कार्यालय से लेकर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, राजस्व रिकार्ड रूम समेत सभी 30 पटलों का कायाकल्प हो चुका है। कलक्ट्रेट में आमजन को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का लाभ मिल रहा है। इनके बोर्ड भी कार्यालयों के बाहर लगा दिए गए हैं। इसमें आमजन को दी जाने वाली सार्वजनिक सेवाओं को समय सीमा में देना, फाइलों का रखरखाव व अन्य कामों को गुणवत्ता पूर्वक किया जा रहा है। इसके लिए सभी कार्मिकों को ट्रेनिंग दी गयी तथा कुशल प्रबंधन व जनसामान्य से मधुर व्यवहार इत्यादि के संबंध में शिविर लगाए गए। इसके लिए एक गुणवत्ता नीति जारी की गई तथा गुणवत्ता नीति को सार्वजनिक करते हुए सभी कार्यालयों में इस नीति का पालन कराया गया। आईएसओ सर्टिफिकेट एक अंतरराष्ट्रीय मानक है, जो किसी संगठन की कार्यप्रणाली की गुणवत्ता तथा उसके द्वारा दी जा रही सेवाओं के आधार पर प्रदान किया जाता है। इन मानकों का परीक्षण Quality Austria Central Asia संस्था द्वारा किया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन प्रणाली के मानकों पर खरा उतरने के साथ सफल होने पर ही बुलंदशहर कलक्ट्रेट को आइएसओः 9001: 2015 सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *