सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल पास कराने को लेकर वोटिंग करा रही थी जिसमें विपक्ष/ कांग्रेस पार्टी ने इस बिल का विरोध कर पास नहीं होने दिया इस बात से भाजपाइयों में रोष है और महिलाओं में भी नाराजगी नजर आ रही है। इसी नाराजगी के चलते नगर में भाजपाइयों व महिलाओं में महिला आरक्षण बिल के पास न होने का विरोध देखने को मिला। नगर सिकंद्राबाद में भाजपा कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने पदयात्रा कर महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को विपक्ष द्वारा पास ना होने देने पर विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। यह रैली नगर के जैन मंदिर से चलकर नगर के मुख्य बाजारों में होते हुए दनकौर तिराहे पर जाकर विपक्ष का पुतला फूंककर समापन किया। इस आक्रोश पद यात्रा की शुभांरभ क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया।

जिसमें महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं, समाजसेवी संस्थाओं, सभी स्कूलों की अध्यापिकाओं एवं नगर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पदयात्रा के माध्यम से सभी महिलाओं ने विपक्ष के महिला अधिनियम के पक्ष में वोटिंग न करने के रवैया एवं महिलाओं के अपमान करने पर जोरदार विरोध व्यक्त किया। इस कार्यक्रम की संयोजिका नगर मंत्री पारुल बाल्मीकि एवं मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष ऊषा बंसल रही। ऊषा बंसल ने बताया कि केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 लाया जा रहा था जिसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण प्राप्त होता एवं महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित होती। लेकिन विपक्ष ने इस महिला अधिनियम को उच्च सदन में पारित नहीं होने दिया। इस रवैये से विपक्ष की पोल फिर खुल गयी और विपक्ष ने महिलाओं के अपमान करने का जो काम किया है उसे महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। कार्यक्रम की व्यवस्था मंडल महामंत्री नवीन राजपूत ने की ओर निधि गर्ग, मालती सैनी, मंजू, रेखा, शोभा, लता गुप्ता एवं साधना शर्मा आदि का कार्यक्रम में सहयोग रहा। इस पदयात्रा में महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी व समाजसेवी संगठन व स्कूलों की शिक्षिकाएं के अलावा गगन शर्मा, मोहित अग्रवाल, नवीन राजपूत,अरविंद दीक्षित, पिंकी बोहरा, सुशील शर्मा, गगन शर्मा, रवि भाटी, केशव दीक्षित, शेखर सैनी, मुकेश शर्मा, सचिन सैनी, सौरभ प्रजापति, कैलाश ठाकुर, आदि सहित नगर की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *