– नारी वंदन अधिनियम लागू करने की मांग

पहासू : ।भारत पुष्प। मंगलवार को पहासू नगर बाजार में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम लागू न किए जाने के विरोध में जनाक्रोश रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री रुपाली सूर्यवंशी और जिला मंत्री संध्या बालियान ने किया। कड़ी धूप के बावजूद सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया।  पहासू ब्लॉक परिसर से विभिन्न मार्गों को लेकर रैली का आयोजन किया गया। आयोजित रैली के दौरान महिलाओं ने ‘महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे जोशीले नारे लगाए। हाथों में अधिकारों से संबंधित तख्तियां लेकर महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले भी फूंके। मंडल महामंत्री रुपाली सूर्यवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संसद और विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व देकर उनका सम्मान बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन विपक्षी दल इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

जिला मंत्री संध्या बालियान ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम को परिसीमन के साथ शीघ्र लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिला तो देश की महिलाएं सपा और कांग्रेस को जवाब देंगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, गोपाल शर्मा, तरुण शर्मा, अनिल सूर्यवंशी, मोहित सोनी, सुधीर राघव, मनोज गर्ग, भूरा सूर्यवंशी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *