खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को जै़निथ पब्लिक स्कूल में विद्यालय परिसर में छात्रों के लिए DPT/TD वैक्सीनेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली, पांचवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक माननीय श्री राहुल राठी जी के निर्देशन में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासन एवं व्यवस्था के साथ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर नीलम राठी उपस्थिति रही। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग एवं उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहीं।
विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। विद्यार्थियों को टीकाकरण से पूर्व उचित निर्देश दिए गए तथा सभी बच्चों से टिफिन लाने का अनुरोध किया गया, जिससे टीकाकरण भोजन के बाद सुरक्षित रूप से कराया जा सके। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं सुचारु रूप से संपन्न हुआ, जिसके लिए विद्यालय परिवार एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा।
![]()
