सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में परशुराम सेना युवा वाहिनी ने बड़े धूमधाम से भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गयी। इस शौभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने किया गणेश जी महाराज व भगवान परशुराम जी की आरती वंदन कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। शोभायात्रा जीटी रोड़ चेंबर की धर्मशाला से चलकर बाजार चौधरीबाड़ा, वैद्यबाडा़ हनुमान कबाड़ी होते हुए भजनलाल मंदिर पर भगवान परशुराम जी महाराज की आरती वंदन नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पं राकेश शर्मा द्वारा कराकर सकुशल संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बाहर से आये बैंड़ बाजों , राया की शहनाई व सपेरे बीन नक्कारे ने अपनी मधुर-मधुर धुनें का जादू ऐसा बिखेरा जिसे सुनकर लोग मनमुग्ध होकर झूमने नाचने लगे व डी0जे की धमाधम पर धमाल मचाने लगे और विभिन्न भगवान के स्वरुपों की आकर्षक झांकियां व महाकाली अखाड़े अत्यंत शोभायमान नजर आ रहे थे। इस शोभायात्रा में लगभग 25 आईटम शोभायमान हो रहे थे।
![]()
