सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा के सचिव ईश्वर चंद्र गोला ने बताया की शाखा का दायित्व बोध समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और उसके बाद वंदेमातरम का वाचन किया गया उसके बाद विभोर गुप्ता ने बीते वर्ष में किये गये सभी कार्यो को पढ़कर सुनाया और उसके बाद एसएन शर्मा ने आय व्यय का ब्योरा पढ़कर सुनाया।
इस कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी नये सदस्यों को मुक्ता अग्रवाल ने शपथ ग्रहण करायी ओर अंत में नयी कार्यकारिणी को दायित्व बोध की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के मंच पर प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल, प्रांतीय महासचिव अधिष्ठापन अधिकारी मुक्ता अग्रवाल, प्रवेश चंद्र गुप्ता, एनएन शर्मा मंचासीन रहें। कार्यक्रम का मंच संचालन हरशरण शर्मा व विभोर गुप्ता ने किया। इस मौके पर संस्कार शाखा से विभोर गुप्ता, राकेश तितोरिया, अनिल मोघा, ईश्वर चंद्र गोला, नितिन अग्रवाल एडवोकेट, शिव प्रकाश काका, आर के गुप्ता, एससी गर्ग, जुगल किशोर बंसल, कृष्ण कुमार गुप्ता, माधुरी गर्ग, एसएन शर्मा,अधिष्ठापन अधिकारी मुक्ता अग्रवाल,कवित बंसल, प्रवेश चंद्र गुप्ता योगेश शर्मा योगेन्द्र शर्मा, आदि मौजूद रहे।
![]()
