खुर्जा। ।भारत पुष्प। रविवार को ऑनेस्ट क्लब खुर्जा एवं यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सतीश सिसोदिया द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर शिकारपुर से पधारीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रूबी (सीएचसी) ने उपस्थित मरीजों के नेत्रों की जांच की। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जांच उपरांत मरीजों को उचित परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां एवं जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे भी प्रदान किये गए। कार्यक्रम के दौरान डीसी गुप्ता कांटे वाले ने बताया कि ऑनेस्ट क्लब खुर्जा एवं यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा समय-समय पर विभिन्न बीमारियों के लिए योग्य चिकित्सकों के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनसे अनेक रोगी लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर ऑनेस्ट अजमेर सिंह वालिया, ऑनेस्ट विनीत आर्य, ऑनेस्ट दिव्य मोहन अग्रवाल, ऑनेस्ट अखिलेश वार्ष्णेय “वैध”जी, ऑनेस्ट विशाल पोद्दार, ऑनेस्ट शेखर वर्मा, आशीष गुप्ता, डीसी गुप्ता सहित अनेक सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
![]()
