सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर की एसडीएम कोलोनी क्षेत्र के शनि मंदिर पर शनिदेव जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी ज्योतिषाचार्य व कथाव्यास पंडित आशीष उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ विधिवत शुरू होकर शनिवार को सुबह सम्पन्न हुआ। जिसके पश्चात हवन किया गया और श्री-श्री 1008 परम पूज्य श्रद्धेय वेद मूर्ति स्वामी फ्लारी महाराज ने 21 कन्याओं का पूजन कर प्रसाद का भोग लगवाकर भंडारे का शुभारंभ किया। महाराज ने कहा कि हमें अपने संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए धर्म और संस्कृति का प्रचार प्रसार करना चाहिए। इस मौके पर सेंकड़ों कॉलोनी, नगर एवं क्षेत्रवासी  उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *