शिकारपुर। ।भारत पुष्प। शनिवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में तहसील शिकारपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 116 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर मौके पर 43 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ सुनील दोहरे, उप जिलाधिकारी शिकारपुर, सीओ, तहसीलदार सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
