खुर्जा। ।भारत पुष्प। विद्यालय जै़निथ पब्लिक स्कूल में समर प्रोग्रेसिव कैंप का आयोजन किया गया, जो पूर्णतः निःशुल्क रखा गया। यह कैंप 5 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। कैंप का आयोजन विद्यालय के निदेशक राहुल राठी एवं मैनेजर नीलम राठी के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है। कैंप की संपूर्ण व्यवस्था एवं देखरेख विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग तथा उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा द्वारा की जा रही है। सबसे पहले विद्यार्थियों के विद्यालय आने के उपरांत उन्हें मेडिटेशन कराया गया, जिससे बच्चों में एकाग्रता, सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति का विकास हो सके।
कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं सार्वभौमिक विकास को बढ़ावा देना है, ताकि बच्चे शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक एवं नैतिक मूल्यों को भी सीख सकें। इस समर प्रोग्रेसिव कैंप में विशेष रूप से विद्यार्थियों की पठन, लेखन एवं बोलने की क्षमता पर ध्यान केंद्रित किया गया। बच्चों को प्रभावशाली ढंग से पढ़ने, लिखने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त करने का अभ्यास कराया जा रहा है। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों में संवाद कौशल, अच्छे संस्कार, शिष्टाचार, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास को विकसित करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक राहुल राठी द्वारा प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों को नई-नई चीजें सीखने का अवसर प्राप्त हो तथा उनका मानसिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास हो सके। विद्यालय परिवार ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
![]()
