–सर्वसम्मति से रोहताश दीक्षित बने अध्यक्ष
खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में श्री गोवर्धन मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता डीसी गुप्ता “कांटे वाले”ने की। बैठक में सर्वसम्मति से सक्रिय कार्यकर्ता रोहताश दीक्षित को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति खुर्जा का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनका फूलमाला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहताश दीक्षित ने कहा कि वे समिति के सभी साथियों को साथ लेकर आगामी श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। बैठक में आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियों, धार्मिक कार्यक्रमों, शोभायात्रा एवं सामाजिक सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने महोत्सव को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा एवं हैप्पी वर्मा द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि गणेश चतुर्थी डोला में अधिक से अधिक संकीर्तन मंडलियों का समावेश किया जाए, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार किया। समिति के सचिव विकास वर्मा ने बताया कि आगामी 14 सितंबर, सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। गणेश बाबा का भव्य डोला रानी वाला चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः रानी वाला चौक खुर्जा में विश्राम लेगा। सभा में हैप्पी वर्मा, सुधीर वर्मा, दीपक वर्मा, सोनू वर्मा, बलवीर सोनी, पीयूष खेमका, आशीष गुप्ता, विकास वर्मा, शेखर वर्मा, डीसी गुप्ता, विकास सोनी, सोनी शर्मा, प्रमोद भारद्वाज गुरुजी, ओम प्रकाश शर्मा, गिरीश सोनी, पंडित सोनू शर्मा, शिवकुमार अग्रवाल, कुलदीप शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
![]()
