– संगठन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को किया सम्मानित

– अहमदगढ़ मंगल का दूसरा और अमरगढ़ तृतीय

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। भाजपा कार्यालय में मंगलवार की शाम संगठन चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में भाजपा के मुख्य चुनाव अधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने जनपद में संगठन चुनाव को लेकर पहासू मंडल को प्रथम, अहमदगढ़ मंडल द्वितीय सहित अमरगढ़ मंडल को तृतीय स्थान दिया है। संगठन चुनाव कराने वाले मंडल अध्यक्ष और चुनाव अधिकारियों को सम्मानित किया। बुलंदशहर जिला कार्यालय पर में मंगलवार शाम को संगठन पर्व 2024 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व में मंत्री व वर्तमान में बदांयू से विधायक महेश गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, प्रदेश मंत्री व जिले के  प्रभारी बसंत त्यागी सहित जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने संयुक्त रूप से किया। जनपद के मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व में मंत्री व वर्तमान में बदांयू से विधायक महेश गुप्ता के निर्देश पर जनपद में मंडल संगठन का चुनाव सम्पन्न हुआ है। जिसमें पहासू मंडल के चुनाव अधिकारी परविंदर देशवाल के नेतृत्व में 104 बूथों का चुनाव कराया गया। जिसकी रिपोर्ट जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, जिला चुनाव अधिकारी शंभू सिंह को सौंप दी। जिसमें अहमदगढ़ मंडल चुनाव अधिकारी ईजी, राजीव राघव के नेतृत्व में चुनाव संपर्क कराया गया। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बताया जनपद में संगठन चुनाव में पहासू मंडल चुनाव कराने में प्रथम, अहमदगढ़ मंडल द्वितीय सहित अमरगढ़ मंडल तृतीय स्थान पर रहा है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले चुनाव अधिकारी सहित मंडल अध्यक्ष सहित मंडल की टीम को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *