–प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में पुराने जीटी रोड़ की सड़क की कुछ हिस्सा बन चुका है मगर कुछ हिस्सा बनना बाकी है जिसके बनने में नालियों पर किया हुआ अतिक्रमण रोडा़ बना हुआ है इस अतिक्रमण को हटाने के लेकर कई तहसील प्रशासन व नगर पालिका टीम विफल रही क्योंकि नगर पालिका व तहसील प्रशासन द्वारा पक्षपात करने के आरोप नगर की जनता ने बार-बार लगाये थे। आमजन का कहना है की चाहे नेता हो या आमजन सबके आगे से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है इसमें पक्षपात करके गरीब बेसहारा लोगों के मकान दुकान के आगे आकर बुलडोज़र खड़ा हो जाता है नेताओं ओर बाहुबलीयों-दंबगों के मकानों व प्रतिष्ठानों को पक्षपात कर छोड़ दिया जाता है इसका विरोध नगर की जनता के करने के कारण नगर पालिका बेचारी बनकर बेंरग लोट जाती है इसी प्रकार कल 10 दिसंबर 24 को भी जब दामोदर चौक पर बुलडोज़र एक दुकान पर चलने को तैयार हुआ तो उसका जमकर विरोध किया गया ओर लोग कहने लगे की पहले नगर पालिका चैयरमेन के हास्पिटल के आगे का अतिक्रमण हटाओं जब हमारे यहाँ से हटाना यह सबकुछ जब हुआ जब पालिका टीम के साथ पुलिस प्रशासन नहीं था। इसी कारण नगर पालिका टीम बेचारी बनकर बेंरग लोट गयी।

इसी मामले को लेकर नगर पालिका चैयरमेन ने एक प्रैस कोंफ्रेंस कर बताया की अतिक्रमण हटाने में तहसील प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है ओर ना ही पुलिस प्रशासन का अगर तहसील प्रशासन नगर एसडीएम चाहे तो इस अतिक्रमण को हटवा सकते हैं ओर बताया की तत्कालीन एसडीएम रेनू ने इस अतिक्रमण को हटाने में दिलचस्पी नहीं ली ओर ना ही सहयोग किया अगर नगर के मुखिया / एसडीएम चाहते तो पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर इस अतिक्रमण को अब से पहले ही हटवा दिया गया होता ओर बताया की नगर की जनता में जो हमारे प्रति गलतफहमी  है वह निराधार गलत है क्योंकि अतिक्रमण निष्पक्ष तरीके से हटाया जाता है तो सबसे पहले डा0 प्रदीप दीक्षित के यहाँ हटवाया जायेगा ओर खुद डा0 दीक्षित अपना अतिक्रमण हटा लेगा। ओर इसके अलावा बताया की कुछ कार्यवाही हमारे द्वारा जो शासन प्रशासन को लिखित में भेजी गयी थी उनके जबाबों-आदेशों को नगर पालिका कर्मीयों द्वारा छुपा लिया गया जिसका हमको आज तक नहीं बताया गया जिस कारण नगर पालिका द्वारा किये जाने वाले कार्यों में रुकावट पैदा हुई ओर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को आमजन तक नहीं पहुँचाया जा सका ओर कहा की अब आगे से पालिका कर्मी अपनी ऐसी हरकतें छोड़कर भली भाँति प्रकार से नौकरी करें नहीं तो आगे होने वाली कार्यवाही के लिए तैयार रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *