सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र की पूर्व विधायिका विमला सोलंकी के प्रतिष्ठान पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत सत्कार किया।
इस मौके पर मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया के रुबरु होकर बताया की नोयडा क्षेत्र में संगठन के चुनाव को लेकर आगमन हुआ ओर स्थानीय समितियों व बूथ कमैटी के चुनाव कराये गये थे जिनका सत्यापन 3 दिन तक चलेगा उसके बाद मंडल व जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा उसी समीक्षा करने की तैयारी की जायेगी ओर बताया यह चुनाव प्रत्येक 3 वर्ष में कराया जाता रहता है और आगे की रणनीति तैयार की जा रही है और बताया की इस भाजपा सरकार की यही खुबी है की आगे की रणनीति लगातार बनी रहती है ओर पार्टी लगातार कार्य करती रहती हैं। इस मौके पर पूर्व विधायिका विमला सोलंकी, देवेंद्र सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, गुलावठी चैयरमेन, ककोड़ चैयरमेन मोहित सिंघल, नगर पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, मीनाक्षी सिंह, दिनेश पालीवाल, अरविंद दीक्षित, पुष्पेंद्र भाटी, दीपक गौड, राजीव राघव के अलावा सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
