खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल द्वारा रविवार रविवार को नगर के अग्रसेन भवन में अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रातःकाल से ही भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राधे-राधे युवा संकीर्तन मंडल अतरौली जिला अलीगढ, श्री राधे-राघे संकीर्तन मंडल समिति विनोद नगर दिल्ली, श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल सेवा समिति बुलन्दशहर व श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल शिकारपुर एवं श्री खपडिया बाबा सदाचार समिति बुलन्दशहर से पहुंची मंडलियों ने कार्यक्रम में सुन्दर-सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। जिससे यह लग रहा था कि जैसे वृद्वांवन धाम यहीं बन गया है।

इसके अलावा चारों तरफ से सुगन्धित फूलों व इत्र की सुंगध से कार्यक्रम का वातावरण और भी मनमोहक हो रहा था। कार्यक्रम में श्रद्धालु ‘‘बड़ा ही दयालु है बाँके बिहारी, एक बार वृद्वांवन आके तो देखों‘‘ ‘‘देके चरणों की सेवा मुझे राधेरानी मेरी किस्मत बना दीजिए‘‘ ‘‘कोई जाये तो वृद्वांवन मेरा पैगाम ले जाये‘‘ पर जमकर झूमे। कार्यक्रम के दौरान मंडल द्वारा प्रतिष्ठित लोगों व मंडलियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संकीर्तन संचालक मनीष तायल व बंटी सैनी रहे। कार्यक्रम संचालक प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट ने बताया कि मंडल द्वारा प्रत्येक माह विभिन्न स्थानों पर संकीर्तन एवं सुंदर कांड का आयोजन किया जाता है एवं मंडल की ओर से वर्ष में अनेक नगरों में संकीर्तन यात्रा की जाती है। उन्होनें बताया कि मंडल की कार्यशैली देखकर नगर के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति मंडल में शामिल हो चुके हैं। कार्यक्रम की पूजा अर्चना पंडित ओमप्रकाश द्वारा संपन्न कराई गई जिसमें मुख्य यजमान के तौर पर नगर पालिका परिषद खुर्जा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा रहे कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज गुरूजी, सचिव चेतन अग्रवाल उर्फ चंचल, कोषाध्यक्ष अजय कौशल, मुख्य संयोजक पीयूष अग्रवाल, सह संयोजक बंसत कनोडिया, उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा, आय व्यय निरीक्षक प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट, प्रशासनिक सेवा एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग, शशांक अग्रवाल, शेखर वर्मा विक्रम, हरिओम गुप्ता, सतीश शिशौदिया, लक्ष्मण सिंह, विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *