खुर्जा। ।भारत पुष्प। रविवार को विद्या भारती मेरठ प्रांत (पउप्र) के योजना अनुसार विद्यालय में खुर्जा जिले की प्रबंध समिति प्रबोधन बैठक का आयोजन हुआ। इस प्रबोधन बैठक में विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक विशोक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्रबोधन बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशोक, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ विपिन प्रताप गौतम, प्रबंधक बनारसी दास, विद्यालय के उप प्रबंधक राकेश बंसल, प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य डॉ ओपी पचोरी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान प्रभात कुमार गुप्ता जी, आदर्श शिशु विद्या मंदिर के प्रबंधक आनंद सिंह तथा प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर सरस्वती वंदना के साथ किया। प्रबंधन बैठक में 6 प्रधानाचार्य एवं 26 प्रबंध समिति के बंधु उपस्थित रहे। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यो ने अपने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विशेष कार्यों का उल्लेख किया। प्रबंधकों द्वारा विद्यालय की प्रगति एवं समस्याओं से अवगत कराया गया। कैलाश राघव ने वर्तमान चुनौतियों से सावधान करते हुए बताया कि हम सब में सहयोग की भावना विकसित होनी चाहिए। विशोक ने बताया कि आचार्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रांत द्वारा आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए तथा विद्या भारती के कर्तव्यों की जानकारी देते हुए विशोक ने विद्वत परिषद के निर्माण पर ध्यान आकर्षित कराया।
![]()
