स्याना। भारत पुष्प/पवन शर्मा। देर रात में बुलन्दशहर के थाना स्याना पुलिस व स्वाट टीम ने अंतर्राज्यीय ईरानी गेंग के तीन सदस्यों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एस0पी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया की 25 जून 25 को बुलंदशहर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने ईरानी गेंग के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और बताया की ये शातिर किस्म के बदमाश महाराष्ट्र निवासी अख्तर, फिरोज, निसार विभिन्न राज्यों में लूट, चोरी व टप्पेंबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे और जिस राज्य में घटनाओं को अंजाम देते थे वही पर बाकायदा होटल या कमरा आदि लेकर आश्रय बना लेते थे और बताया की ये लोगो ने स्याना में एक ज्वैलर्स के शौरुम पर टप्पेबाजी कर घटना को अंजाम दिया था और पूछताछ मे इस गेंग ने स्वीकार किया हे यह गेंग अंतर्राज्यीय गेंग हे इस गेंग ने महाराष्ट्रा के विभिन्न राज्यों व दिल्ली यूपी के आगरा फतेहपुर सिकरी मे भी वारदातों को अंजाम दिया था। इनके पास से सोने के आभूषण, 68 हजार नकदी,3 तंमचे, 6 कारतूस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, 3 मोबाइल, भूटानी मुद्रा बरामद किए गए हे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *