-अवैध पेंठ क्षेत्र में पूरे दिन जमाया डेरा, नही लगने दी अवैध पेंठ
सिकंदराबाद। भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर मे जो पैठ बाजार लगाया जाता था उस पैठ को लगभग 5-6 पूर्व उ0प्र0 सरकार द्वारा जेवर रोड़ के गांव मुकुंदगढी में स्थानांतरित करा दिया था तभी से वही पर पेंठ लगनी शुरू हो गयी मगर कुछ हठधर्मी दंबग व्यापारियों ने अपनी मनमानी कर वही पुराने जगह पर अवैध रूप से पेंठ लगानी शुरु कर दी।
इस अवैध पेंठ को हटवाने के लिए नगर पालिका व तहसील प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ अनेको बार भरपूर ऐडी चोटी के जोर लगाये और कुछ लोगो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया मगर इन पेंठ व्यापारियों ने भी तहसील प्रशासन से हार नही मानी वही पर अवैध पेंठ लगाते रहे। उसी अवैध पेंठ को नही लगाने के लिए आज नगर पालिका अध्यक्ष डा0 प्रदीप दीक्षित चुनौती देते हुए पालिका कर्मियों को विशेष सुरक्षाकर्मी के नेतृत्व में अवैध पैठ क्षेत्र मे उतार दिया। नगर पालिका कर्मियों ने वांउसरों की मदद से उस अवैध पेंठ को पूरे दिन नही लगने दिया। ओर ग्राहक पेंठ को नही लगी देख फड़फड़ाते नजर आये।
![]()
