–श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर किया भगवान शंकर का जलाभिषेक

खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रावण मास का पावन मास प्रारंभ हो चुका है। श्रद्धालुओं में भगवान शंकर के प्रति अपार प्रेम उमड रहा है। हर तरफ हर हर महादेव सुनाई दे रहा है। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की अपार भीड देर रात्रि के बाद से ही पहुंचनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से कतारबद्ध होकर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर उन्हें प्रसन्न करने के लिए फल फूल मेवा प्रसाद आदि अर्पित किए।

इस दौरान शिवालयों पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चुस्त दुरूस्त नजर आई। नगर के श्री सिद्धेश्वर मंदिर श्री भूडा मंदिर श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर विशेष भीड देखी गई। वहीं व्यवस्थाओं में मंदिर के सदस्य व कर्मचारी भी जुटे रहे ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *