खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार को नगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बताया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत राजस्व विभाग की 4 विकास विभाग की 6 नगर पालिका की 4 विधुत विभाग की 6 पूर्ति निरीक्षक की 3 सिंचाई विभाग की 1 व अन्य विभागों से संबंधित 4 शिकायतें यानि कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं। परंतु किसी भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। इस प्रकार सभी शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। इस मौके पर अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
![]()
