बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। प्रधानमंत्री द्वारा नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेस वे के 29 अप्रैल को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम के दृष्टिगत तहसील स्याना के लाडपुर गांव के पास कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। जनपद बुलंदशहर में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेस वे के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा लगाए जा रहे जर्मन हैंगर में जनप्रतिनिधियों, बड़ी संख्या में आने वाले आमजनों के बैठने के लिए बनाए गए सीटिंग प्लान का भी अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि गर्मी को देखते हुए पर्याप्त संख्या में कूलर, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। बनाए जा रहे ब्लॉक में साफ सफाई, डस्टबिन रखने की व्यवस्था की जाए। मोबाइल शौचालय की उपलब्धता भी कराए। कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराई जाए। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराया जाए। जनपद में कार्यक्रम को भव्यता से आयोजित कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाए। इस अवसर पर सीडीओ निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी स्याना, सीओ, डीडीओ, डीपीआरओ, अधिशासी अभियंता लोनिवि सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
