स्याना। ।भारत पुष्प। गुरूवार को कुंदन भारत गैस एजेंसी, बीपीसी गैस वितरक, कस्बा खानपुर, तहसील स्याना जनपद बुलन्दशहर की क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक, तहसील स्याना द्वारा जांच की गयी। जांच में 19 कि० ग्रा० के कामर्शियल सिलेंडर 30 कम पाये गये तथा 19 कि० ग्रा० के खाली कामर्शियल सिलेंडर 11 कम पाये गये। 14.2 कि० ग्रा० क्षमता के भरे हुए 61 सिलेंडर कम तथा खाली 284 कम पाये गये। 05 कि०ग्रा० क्षमता के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हुए 147 कम तथा खाली 26 कम पाये गये। बताया जा रहा है कि प्रकरण में यह स्पष्ट हुआ कि एजेंसी संचालक द्वारा एलपीजी गैस की कालाबाजारी की जा रही है। अतः प्रकरण में सम्बन्धित गैस एजेंसी के प्रोप्राईटर मंजू देवी पत्नी राधेश्याम, मैनेजर सौरभ पुत्र श्री राधेश्याम एवं ऑपरेटर अरूण कुमार तथा गोदाम कीपर लोकेश के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *