खुर्जा। ।भारत पुष्प। रविवार को ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के निदेशक राहुल राठी एवं मैनेजर नीलम राठी ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय में आमंत्रित सभी माताओं का तिलक एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्या गीता डैंग एवं उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा को मंच पर आमंत्रित कर दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
सबसे पहले कुछ चयनित माताओं को मंच पर आमंत्रित कर नृत्य की प्रस्तुति की गई, जिसे सभी ने खूब सराहा। इसके बाद माताओं एवं बच्चों के लिए रोचक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, इसके पश्चात माँ और बच्चों की संयुक्त डांस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। “Choose the Product and Dance on the Theme” नामक विशेष गेम भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने दिए गए प्रोडक्ट की थीम पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पेपर डांस एवं रैंप वॉक प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। जिनमें माताओं ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ भाग लिया।
![]()
