खुर्जा। ।भारत पुष्प। रोटरी क्लब खुर्जा शक्ति द्वारा धर्मशीला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली के सहयोग से एक विशाल मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ चेक-अप कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, समय रहते पहचान एवं जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ० शुभम गर्ग द्वारा उपस्थित लोगों को कैंसर से बचाव, प्रारंभिक लक्षणों की पहचान एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं जागरूकता से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का प्रभावी उपचार संभव है। स्वास्थ्य शिविर में मैमोग्राफी, पेप-स्मीयर, ओरल स्कैनिंग, पीएफटी, बीएमडी, बीपी, ईसीजी एवं आरबीएस सहित विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर के दौरान डॉ० योगेश कुमार द्वारा उपस्थित लोगों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं सीपीआर (CPR) संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर के सही प्रयोग की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए लोगों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे आवश्यकता पड़ने पर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायता मिल सके।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो० नमन दादू, सचिव रो० मनीष ललित, कोषाध्यक्ष एड० अमित बंसल, शिविर संयोजक रो० निशांत रसवंत सहित रो० सोनी सिंघल, रो० कौशल कुमार, रो० विनय सिंह, रो० विपुल भटवारा, रो० गौरव गर्ग, रो० मनीष वार्ष्णेय, रो० गोल्डी शर्मा, रो० विक्की अग्रवाल, रो० प्रदीप तायल, रो० दीपक गोविल, रो० सरल बंसल, रो० शलभ सिंघानिया, रो० अभिषेक जैन, रो० चंद्रशेखर बंसल एवं रो० अर्चित बंसल आदि ने उपस्थित मरीजों की जांच एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। रोटरी क्लब खुर्जा शक्ति द्वारा भविष्य में भी समाजहित में ऐसे स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *