बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को जिला मुख्यालय पर किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/ प्रशासन, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारी एवं किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान किसान यूनियन के प्रतिनिधियों, जिनमें मुख्य रूप से अरब सिंह, गुड्डू चौधरी एवं मंटू चौधरी उपस्थित रहे। किसान के प्रतिनिधियों के द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं वर्तमान खरीफ सत्र हेतु खाद-उवर्रक संबंधी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करने के साथ-साथ विद्युत विभाग, पीडब्लूडी, चकबन्बदी एवं अन्य विभागीय समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से रखा गया। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे किसानों की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी स्तर पर कार्य में लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अन्त में जिलाधिकारी महोदय, बुलन्दशहर के द्वारा कहा गया कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *